संविधान की रक्षा के लिए हम समर्पित रहेंगे: संयुक्त मोर्चा
काल चिंतन संवाददाता,
वैढ़न,सिंगरौली। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक के संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में सामाजिक ,आर्थिक एवं संविधान पर चर्चा हेतु सर्किट हाउस माजन मोड़ पर एक बैठक की गई, कार्यक्रम का शुरुआत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के फोटो पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया जिसमें मुख्य रूप से वक्ता मध्य प्रदेश मुस्लिम पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष रियाज भाई , जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदामा प्रसाद कुशवाहा, असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामगोपाल पाल, ब्लॉक अध्यक्ष प्रह्लाद साह, नाजी संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष रति भान वर्मा,विद्या भूषण साकेत, अजाक्स संघ के लक्ष्मण सिंह, भीम आर्मी के महासचिव अनिल रावत, कांग्रेस पार्टी के कामता प्रसाद बसोर ,मूलनिवासी संघ से अधिवक्ता नंदकिशोर पटेल ,पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी से संजय वर्मा , जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मोहम्मद शाहिद खान ,शिवनाथ कुशवाहा, जिला कांग्रेस के सचिव राम ब्रिज कुशवाहा, मध्य प्रदेश मुस्लिम एजुकेशनल सोसाइटी के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी एडवोकेट, पिछला शोषित समाज स्वयंसेवक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र साह के द्वारा डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर साहब व भारतीय संविधान के बारे में विस्तृत रूप से बताया और कहा कि हम सब भारत देश के निवासी हैं हम सभी संगठित हो कर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब के बनाए हुए भारतीय संविधान की रक्षा करते हुए अपने समाज एवं देश के लिए समर्पित रहेंगे और जरूरत पड़ी तो भारतीय संविधान की रक्षा के लिए हम अपने प्राणों की आहुति देंगे ,देश में कुछ असामाजिक तत्व देश को तोड़कर अराजकता फैलाना चाहते हैं हमारे भारत देश की एकता और अखंडता को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं जिसका हम सभी लोग निंदा करते हैं,उक्त कार्यक्रम का अध्यक्षता सुदामा प्रसाद कुशवाहा ने की एवं कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी एडवोकेट ने की उक्त अवसर पर श्यामसुंदर कुशवाहा, आर सी वर्मा, रामाधार कुशवाहा, खुर्शीद अंसारी, बृजनंदन वर्मा, संतोष शाह ,डॉक्टर मुर्तुजा अंसारी, परमानंद यादव ,त्रिवेणी प्रसाद साह ,गंगा प्रसाद शाह अधिवक्ता,अनिल कुमार साह ,राम सजीवन कुशवाहा, दिनेश विश्वकर्मा, गिरजा प्रसाद कुशवाहा, राजेश कुमार साह,अजय शाह ,हरीश चंद कुशवाहा, संजय कुमार साह, पवन कुमार, ददनु प्रसाद कुशवाहा, शिवबालक कुशवाहा, देवप्रसाद, सदाबृज कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, संतराम कुशवाहा, ,बुद्धसेन कुशवाहा, मोहम्मद शमीम खान, श्याम बिहारी नापित ,मोहम्मद इरशाद खान आदि लोग उपस्थित रहे।