गॉधी दर्शन यात्रा में शामिल हुये कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधि
राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी के विचारो से अधिक से अधिक लोगो को कराये :-कलेक्टर
काल चिंतन संवाददाता,
वैढ़न,सिंगरौली। पूरे प्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रम गांधी जयंती 2 अक्टूबर से आरंभ हो गये हैं। इस क्रम में पूरे प्रदेश में गांधी दर्शन यात्रा आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की मंशा के अनुसार गांधी दर्शन यात्रा के माध्यम से महात्मा गांधी के विचारों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सिंगरौली जिले में 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक गांधी दर्शन यात्रा का आयोजन चितरंगी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतो में किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे ग्राम पंचायत सिलफोरी में आयोजित गॉधी दर्शन यात्रा में कलेक्टर एवं जनप्रनिधियो ने शामिल होकर रथ में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस दौरान कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि इस रथ को शासन के मंशानुसार निर्धारित रूटो में भेजे तथा अधिक से अधिक लोगो राष्ट्रपिता माहत्मा गॉधी के विचारो से अवगत कराये। आज सिलफोरी पहुचे रथ के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगो के द्वारा गाधी जी से जुड़ी चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रचार वाहन से मुख्यमंत्री जी के गॉधी दर्शन यात्रा के संदेश का प्रसारण किया गया। इसके अलावा दल में शामिल लोक कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं लोक गीतो के माध्यम से गॉधी जी के सत्य, अहिंसा,स्वच्छता एवं राष्ट्रीय एकता के विचारो से कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियो एवं उपस्थित ग्रामीणो को अवगत कराया गया।